सुभाषिनी लता कुमार | फीजी
सुभाषिनी लता कुमार का जन्म फ़िजी में 22 जुलाई 1977 को हुआ था। आपने हिन्दी में एम.ए व इसके अतिरिक्त पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एजुकेशन किया है। इस समय आप आई.सी.सी.आर स्कालर हैं और मैसूर विश्वविद्यालय से हिंदी में पीएच-डी कर रही हैं। आप भाषा और साहित्य विभाग, फिजी नेशनल यूनिवर्सिटी में हिंदी प्राध्यापक हैं।
आपने फीजी के प्राथमिक स्कूलों में 12 वर्ष तक अध्यापन तथा 8 वर्षों तक उच्य शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ प्रदान की हैं।
हिंदी परिषद फीजी की पश्चिमी शाखा की सचिव हैं। फीजी हिंदी अध्यापक संघ की सदस्य हैं।
प्रकाशन: फीजी में हिंदी भाषा, साहित्य व संस्कृति पर आधारित विभिन्न लेखों का प्रकाशन, फीजी हिंदी कहानी 'फंदा, फीजी के समाचार शांतिदूत में अनेक प्रकाशित रचनाएँ प्रकाशित। फीजी हिंदी काव्य साहित्य पर अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रपत्र पढ़े हैं।
सम्मान : 2016 में सृजन लोक, आरा, बिहार द्वारा हिन्दी सेवी सम्मान 2018 में द. मा. हि सभा मद्रास एवं वैश्विक सांस्कृतिक वैज्ञानिक परिषद, मुम्बई द्वारा हिंदी सेवी सम्मान
ई-मेल: subashnilata1977@gmail.com