हिंदी संसाधन

इस पृष्ठ के अंतर्गत भारत-दर्शन द्वारा विकसित विभिन्न हिंदी संसाधन उपलब्ध करवाए गए हैं। 


गणक

गणकों को मीटर (Meter) भी कहा जाता है। इनका उपयोग काव्य के मात्रिक छंदों में मात्रा गिनने और वर्णिक वृत छंद में वर्णों की गणना हेतु किया जाता है। इनके अतिरिक्त जापानी काव्य पर आधारित हाइकु, तांका, सेदोका और चौका में अक्षर गणना के लिए किया जाता है।

आप यहाँ विभिन्न गणकों का उपयोग कर सकते हैं। इनका उपयोग करने के लिए आप निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करें और उस पन्ने पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। 

 

दोहा गणक

यदि आप केवल मात्राओं की गणना करना चाहते हैं तो इस यंत्र का उपयोग करें। इसमें यदि आप पहले और तीसरे चरण के बाद अल्पविराम (Comma) डाल देंगे तो यह इसे चार चरणों में विभक्त करके 13-11, 13-11 की मात्राओं की गणना करके आपको परिणाम दिखा देगा।  

 



दोहा समीक्षक

यदि आप  दोहे का विश्लेषण करना चाहें तो यह यंत्र आपके लिए है। यह आपके दोहे के शिल्प और विधान का विश्लेषण करके मात्रा भार, मात्रा की संख्या व गणों की अन्य जानकारी के अतिरिकत दोहे के प्रकार और यदि दोहे में त्रुटि हो तो उसकी जानकारी देगा।



हाइकु गणक

हाइकु के अक्षरों की गणना करें। हाइकु एक जापानी काव्य शैली है जिसमें तीन पंक्तियाँ होती हैं, पहली पंक्ति में पाँच, दूसरी में सात और तीसरी में पाँच अक्षर होते हैं यानी 5-7-5 अक्षरों का क्रम होता है। यह यंत्र हाइकु के अक्षरों की गणना करता है यानी हाइकु की संरचना का आकलन कर सकता है लेकिन इसके भाव पक्ष की गुणवत्ता निःसंदेह रचनाकार पर निर्भर करती है।

 


 

तांका गणक

तांका (短歌, "लघु कविता") जापानी साहित्य की प्रमुख शैलियों में से एक है, जिसमें 5-7-5-7-7 अक्षरों का क्रम होता है। यह यंत्र तांका के अक्षरों की गणना करता है और परिणाम में इसके 5-7-5-7-7 अक्षरों का क्रम भी दिखाया जाता है।

 



सेदोका गणक

सेदोका एक जापानी काव्य शैली है जिसमें दो खंड होते हैं, प्रत्येक खंड में तीन पंक्तियाँ होती हैं और प्रत्येक पंक्ति में अक्षरों की संख्या 5-7-7 होती है। इस यंत्र की सहायता से आप सेदोका के अक्षर व इसके क्रम को परख सकते हैं। 

 



चोका गणक

चोका एक जापानी काव्य शैली है जिसमें 5-7, 5-7 अक्षरों के वैकल्पिक क्रम का उपयोग किया जाता है और इसका समापन तांका अर्थात् 5-7-7 अक्षरों के क्रम से होता है। इस यंत्र की सहायता से चोका का आकलन किया जा सकता है। चोका किसी भी लंबाई में हो सकते हैं लेकिन इसमें कम से कम पाँच पंक्तियाँ आवश्यक है, हालांकि चोका प्रायः लंबी कविता होते हैं।