बलराम अग्रवाल

सुप्रसिद्ध साहित्यकार बलराम अग्रवाल का जन्म 26 नवंबर 1952 को बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में हुआ। आप विभिन्न विधाओं में सृजन करते हैं जिनमें लघुकथा, कहानी, कविता, बाल एकांकी व आलोचना सम्मिलित हैं।

शिक्षा : पीएच डी (हिन्दी), अनुवाद में स्नातकोत्तर डिप्लोमा। 

कृतियाँ : लघुकथा व कहानी संग्रह सरसों के फूल (1994), जुबैदा (2004), चन्ना चरनदास (2004), पीले पंखों वाली तितलियाँ (2014), खुले पंजों वाली चील (2015), तैरती हैं पत्तियाँ (2019) बालकथा संग्रह अंधेर नगरी चौपट्ट राजा (भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के सुप्रसिद्ध नाटक का बालकथा रूपांतर, 1996), दूसरा भीम (1997), ग्यारह अभिनेय बाल एकांकी (2012), अकबर के नौ रत्न (2015), सचित्र वाल्मीकि रामायण (2015), भारत रत्न विजेता (2015), आधुनिक बाल नाटक (2017); इक्कीस श्रेष्ठ बाल नाटक (2019), माणा में मणिका (बाल उपन्यास, 2018) आलोचना हिन्दी लघुकथा का मनोविज्ञान (2017), परिंदों के दरमियां (2018) अन्य उत्तराखण्ड (2011); सम्पूर्ण वाल्मीकि रामायण (2014) अनुवाद व पुनर्लेखन (अंग्रेजी से) अण्डमान व निकोबार की लोककथाएँ (2000); खलील जिब्रान (2012); करोड़पति भिखारी (2015); अनेक विदेशी कहानियाँ व लघुकथाएँ। 

संपादन : मलयालम की चर्चित लघुकथाएँ (1997), तेलुगु की मानक लघुकथाएँ (2010), समकालीन लघुकथा और प्रेमचंद (आलोचनाः 2012), राष्ट्रप्रेम के गीत जय हो! (2012), पड़ाव और पड़ताल खण्ड-2 (2014); विश्व हिन्दी लघुकथाकार कोश (2018); ओशोः अनछुए जीवन-प्रसंग, कथाएँ और सूक्तियाँ (2019); प्रेमचंद, प्रसाद, शरतचंद्र, बालशौरि रेड्डि आदि कुछ वरिष्ठ कथाकारों की चर्चित कहानियों के 25 संकलन; 1993 से 1996 तक साहित्यिक पत्रिका 'वर्तमान जनगाथा' का प्रकाशन/संपादन; कुछ पत्रिकाओं के लघुकथा विशेषांक, कुछ रंगमंचीय नाटकों में गीत व संवाद लेखन। 

विशेष : केरल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 7 के पाठ्यक्रम में, हि.प्र. शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 4 के पाठ्यक्रम में तथा मधुबन बुक्स, मुम्बई द्वारा तैयार पाठ्यपुस्तक माला 'गुंजन' में कक्षा 6 के पाठ्यक्रम में बालएकांकी वर्ष 2014-15 से सम्मिलित। 'केक्टस ते तितलीऔं' (अनुवादक श्याम सुन्दर अग्रवाल) नाम से लघुकथाओं का संग्रह पंजाबी में प्रकाशित। 

सम्मान व पुरस्कार : समय-समय पर अनेक साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत। 

संपर्क: एम-70, नवीन शाहदरा, दिल्ली-110032 मोबाइल : 8826499115/ई-मेल: 2611ableram@gmail.com