प्रगीत कुँअर | ऑस्ट्रेलिया

प्रगीत कुँअर का जन्म 23 दिसम्बर 1970 को ग़ाज़ियाबाद (उ० प्र०) में हुआ था। आप सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) के निवासी हैं।

आपने बी० कॉम, सी० ए०, आई० सी० डब्ल्यू ० ए०, एल० एल० बी० की है। प्रगीत कुँअर ने भारतीय शास्त्रीय संगीत का भी अध्ययन किया है। 

प्रकाशित पुस्तक: देखें थे जो ख़्वाब (दोहा संग्रह)।

अन्य : दोहों के साथ-साथ गज़ल, कहानी और लघुकथाएँ भी लिखी हैं जिनका प्रकाशन विभिन्न स्तरीय पत्र-पत्रिकाओं में होता रहा है।


पुरस्कार: विश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस की अंतरराष्ट्रीय हिंदी लघुकथा प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त।

अभिरुचि: साहित्य लेखन, अध्ययन, संगीत और काव्य। कवि सम्मेलनों और गोष्ठियों में सक्रिय।

संप्रति: निजी कम्पनी में डायरेक्टर एकाउंट्स एवं फ़ाइनेंस।

संपर्क: prageetk@yahoo.com